मेरठ, जनवरी 30 -- ट्रांसपोर्ट नगर के देशी शराब के ठेके पर शुक्रवार रात दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दो लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने दूसरे की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। टीपीनगर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। टीपीनगर के साबुन गोदाम निवासी गौतम ने बताया कि वह बुधवार रात दस बजे देशी शराब के ठेके पर गया था। इस दौरान अरुण व उसके तीन साथियों ने उसके साथ गाली गलौज की। विरोध पर आरोपियों ने अपने और साथियों को बुला लिया और उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। गौतम की तहरीर पर अरुण व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ टीपीनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.