मेरठ, फरवरी 7 -- फलावदा कस्बे में स्थित शराब के ठेके पर हुई मारपीट और फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अमरपाल पुत्र नेपाल को गिरफ्तार कर लिया है। चार युवक शराब के ठेके पर पहुंचे और किसी बात को लेकर ठेके के कैंटीन के नमन पुत्र सुशील कुमार मोहल्ला कानी पट्टी किसी बात को लेकर कहासुनी करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने ठेकेदार के साथ मारपीट की और तमंचों से फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद किए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अंकित पुत्र ने मुलख राज मोनू पुत्र नेपाल अज्ञात लोग अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ संबं...