अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के एक शराब के ठेके पर बुधवार को एक युवक नकली नोट चलाने के लिए पहुंच गया। ठेकेदार ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने युवक व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने कासगंज के युवक से नोट लाने की बात बताई है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर गांधीपार्क राजवीर सिंह परमार ने बताया कि बुधवार को धनीपुर मंडी के सामने ठेके पर कुंवर नगर कॉलोनी निवासी हनी शर्मा बीयर खरीदने पहुंचा था। उसने 200-200 के तीन नोट दिए। स्टाफ ने नकली नोट बताते हुए पुलिस को सूचना दे दी। इसी बीच वहां मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हनी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि मोहल्ले के चेतन ने उसे नोट दिए थे। बाद में पुलिस ने चेतन को भी गिरफ्तार कर लिया। उसने बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.