संवाददाता, फरवरी 4 -- यूपी के ललितपुर जिले के खितवांस ग्राम पंचायत में शराबबंदी की लंबे समय से मांग कर रही महिलाओं का मंगलवार को आक्रोश फूट पड़ा। हाथ में फावड़े और डंडे लेकर लगभग 150 महिलाएं मंगलवार दोपहर देशी शराब की दुकान पर पहुंचीं। दुकान का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर शराब की पेटियां बाहर उठा लाईं। सड़क पर फेंककर शराब को पैरों से कुचल दिया। इस दौरान महरौनी-ललितपुर मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा। ग्रामीण महिलाओं का रौद्ररूप देखकर पुलिस कर्मी उनको रोकने की हिम्मत नहीं जुटा सके। ग्रामीण इलाकों में कई गांवों के पास शराब की नई दुकानें खुल गई हैं। ऐसे में पास में ही शराब मिलने से हर आयु वर्ग के लोग तेजी से इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। इससे न सिर्फ लोग घरों का कीमती सामान बेच रहे हैं, बल्कि लड़ाई झगड़े भी बढ़ गए हैं। परिवार की बर्बादी देख गांव की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.