मुंगेर, जनवरी 17 -- धरहरा, एक संवाददाता। लड़ैयाटांड थानाक्षेत्र के खोपावर गांव में बुधवार को शराब के खिलाफ छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिसकर्मियों को अपना वाहन छोड़कर खेतों की ओर भागकर जान बचानी पड़ी। जानकारी के अनुसार पुलिस शराब माफियाओं के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चला रही थी। इसी क्रम में खोपावर गांव में पुलिस ने फुला हुआ महुआ, कई लीटर अवैध शराब को नष्ट किया तथा शराब बनाने की भट्ठी को ध्वस्त किया। कार्रवाई को देखते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस प्रशासन पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ग्रामीणों के उग्र रूप को देखते हुए पुलिस टीम को पीछे हटना पड़ा। इस संबंध में लड़ैयाटांड थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्कर ने बताया कि स्थिति तनाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.