पूर्णिया, फरवरी 22 -- बायसी, एक संवाददाता।होली पर्व में शराब की डिमांड को देखते हुए दालकोला चेक पोस्ट पर जांच में सख्ती बढ़ाई गयी है। पूर्णिया जिले के बंगाल बिहार बार्डर स्थित दालकोला चेक पोस्ट पर शराब की बड़ी खेप के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। शराब लदी कार को जब्त किया गया है। दालकोला चेक पोस्ट मद्य निषेध प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान एक कार चालक चेक पोस्ट पर चकमा देकर भागने के फिराक में था, लेकिन मद्य निषेध विभाग के अधिकारी एवं जवान ने फुर्ती दिखाते हुए कार के आगे रास्ता बंद कर कार को जबरन रोक दिया। कार की जांच की तो कार में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई। उन्होंने बताया कि कर की जांच किए जाने पर कार से 549 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ। जिसके बाद कार एवं शराब को जब्त कर लिया गया एवं कार में सवार दोन...