झांसी, दिसम्बर 30 -- थोक व फुटकर शराब विक्रेताओं को जिला आबकारी अधिकारी ने निर्देश दिए है कि वह नए साल में शत प्रतिशत पॉस मशीन से बिक्री की जाए। उन्होंने कहा कि मंगलवार की रात से 3 जनवरी तक 11 बजे तक सभी बकाएदारी जमा की जाए। जिला आबकारी अधिकारी ने जिले के थोक व फुटकर अनुज्ञापियों के साथ मीटिंग की। कहा कि नए साल में शत प्रतिशत पॉस मशीन से बिक्री करना , नव वर्ष के उपलक्ष्य में आज और कल रात 11 बजे तक फुटकर दुकानों को खोलना, साथ ही 3 जनवरी तक एमएसटी करना। तीन दिन के अंदर समस्त आबकारी बकाया जमा करना आदि निर्देश दिए गए। कहा कि सारा बकाया जल्द ही जमा कर दे , अन्यथा बकाया शेष रहने पर आगामी वित्तीय वर्ष की व्यवस्थापन की प्रक्रिया पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता हैं, जिसके लिए अनुज्ञापी स्वयं जिम्मेदार होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.