पीलीभीत, जून 18 -- आबकारी टीम ने 12 पत्थर चौराहे पर देसी शराब की दुकान के पास थैले में शराब की बिक्री कर रहे युवक को दबोच कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया है। बीसलपुर के 12 पत्थर चौराहे पर देसी शराब की दुकान है। एक सूचना पर आबकारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने टीम के साथ छापेमारी की। देसी शराब की बिक्री कर रहे गांव चांदपुर निवासी मुरारी लाल को दबोच लिया। जिसके कब्जे से देसी शराब के पावा बरामद कर उसके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.