आजमगढ़, अप्रैल 4 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़-लखनऊ राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित उदपुर गांव में खोले गए देसी शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने गुरुवार को एसडीएम फूलपुर को ज्ञापन सौंपा। उदपुर गांव के ग्राम प्रधान अमित कुमार यादव ने कहा कि रिहायशी इलाके में देसी शराब की दुकान खोलने की अनुमति देने से बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। शराब की दुकान के ठीक सामने शिव मंदिर है। वहीं पास में रेलवे स्टेशन, डाकघर, ब्लॉक, सरकारी अस्पताल, स्कूल और मंदिर सब 100 मीटर की दूरी से कम पर है। महिलाओं का कहना है कि रिहायशी इलाके में मुख्य सड़क से महज 3 मीटर की दूरी पर शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। यहां से दुकान हटाने को लेकर कई आला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.