मऊ, फरवरी 6 -- मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र में देसी शराब की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि दुकान के सेल्समैन ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया है और गबन की गई राशि बरामद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीते चार फरवरी की रात्रि रानीपुर के गोपालपुर चकिया स्थित चंद्रकला मिश्रा की देसी शराब की दुकान में हुई थी। दुकान के सेल्समैन हरिकेश यादव ने पुलिस को सूचना दी थी कि अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर 42 हजार रुपये चुरा लिए हैं। चोरी की सूचना मिलते ही रानीपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार अपनी टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच के दौरान ही पुलिस को सेल्समैन हरिकेश यादव की बातों पर संदेह होने लगा। घट...