पीलीभीत, फरवरी 5 -- पूरनपुर। पांच लोगों ने लूटपाट के इरादे से देशी शराब की दुकान मे घुसने का प्रयास किया। विरोध पर सैल्समेन और कैंटीन संचालक से मारपीट की। विरोध पर फायर झोंक दिया। सैल्समेन और संचालक ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरिया पटटी के रहने वाले छत्रपाल पुत्र रामदयाल माधोटांडा रेलवे क्रासिंग के पास मौजूद देशी शराब की दुकान नं. तीन के सैल्समेन है। मंगलवार रात लगभग साढ़े नौ बजे छत्रपाल दुकान पर बैठे थे। इस दौरान पांच लोग शराब की दुकान पर पहुंच गए। लूटपाट करने के इरादे से पाचों जबरन दुकान में घुसने का प्रयास करने लगे। मना करने पर पाचों पड़ोस में मौजूद कैंटीन संचालक बिपिन पर दुकान का गेट खुलवाने का दबाव बनाने लगे। उसने भी गेट खुलवाने से मना कर दिया। इस पर पांचों ने वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.