कौशाम्बी, फरवरी 6 -- मंझनपुर, संवाददाता। पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा गांव स्थित शराब की कंपोजिट दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लिखापढ़ी के बाद उनका चालान कर दिया गया है। सरायअकिल इलाके के कोटिया अमिरसा निवासी श्यामलाल पाल ने बताया कि उनकी कसेंदा में अंग्रेजी शराब की कंपोजिट दुकान है। 27 जनवरी की रात 10 बजे सेल्समैन दुकान बंद करके घर चले गए। मध्य रात्रि के करीब सेंध काटकर भीतर घुसे चोर 35 हजार चार सौ रुपया नकद व लगभग 17 हजार 730 रुपया कीमत की शराब उठा ले गए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ था। डीएसपी चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बलहेपुर मोड़ से पिपरी के कुंदनपुर निवासी छोटे पटेल उर्फ विकास सिंह व पूरामुफ्ती के मनौरी मर्दानपुर निवासी मुकेश कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.