मिर्जापुर, जनवरी 16 -- जिगना। शराब की दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी को जिगना और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार की रात धर दबोचा। उनके पास से चोरी की 11 पेटी देसी शराब और दस हजार नगदी बरामद हुए। दोनों चोरी की शराब बेचने की फिराक में थे। तीसरा आरोपी अब भी फरार हैं। ग्यारह जनवरी को जिगना के बरइयापुर रसौली गांव स्थित देसी शराब की दुकान में चोरी हुई थी। 22 पेटी देसी शराब और 25 हजार नगद चुरा ले गए थे। दुकान के सेल्समैन दशरथ बिंद ने थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी, तभी रात मुखबिर से सूचना मिली कि बजटा गांव स्थित सरकारी स्कूल के पास दो व्यक्ति शराब बेच रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से 11 पेटी देसी शराब और दस हजार नगदी बरामद हुए। पुलिस दोनों को थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.