अयोध्या, अप्रैल 2 -- गोसाईगंज, संवाददाता। शराब की दुकान को बंद कराने की मांग पर अड़ा युवक बोतल में पेट्रोल भर कर दुकान के अंदर घुस गया और आत्मदाह की धमकी देते हुए दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। फौरन ही मामले की सूचना दुकान मालिक और स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाख प्रयास किया परंतु युवक बाहर नहीं निकला। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर उपजिलाधिकारी सदर और क्षेत्राधिकारी सदर भी मौके पर पहुंच गए। दुकान के सामने भारी भीड़ इकट्ठा हो गई हालांकि पुलिस और कुछ अधिकारियों ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए युवक को समझा बुझा कर किसी तरह बाहर निकाला। परिवार वालों ने बताया युवक मानसिक रुप से परेशान है जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर बाद गोसाईगंज थाना क्षेत्र के महबूबगंज बाजार के ठीक पहले भिटौरा गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.