भदोही, फरवरी 2 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बंशीपुर गांव के लोगों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। गांव में शराब की दुकान को बंद कराने की मांग किया। इस दौरान पुलिस के जवानों को भी ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गांव का युवक रमेश पुत्र लालमनि यादव गत माह 30 को घर से निकला था। अगले दिन सुबह शव शराब की दुकान के पास मिला। आरोप लगाया कि अक्सर शराब की दुकान पर शराबियों का जमघट होता है। इसके कारण आए दिन मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। चेताया कि शराब की दुकान को बंद नहीं कराया गया तो गांव के लोग मुख्यालय पर भी विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर शिवनाथ यादव समेत कई लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...