मिर्जापुर, जून 2 -- जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चैनपुरा ग्राम पंचायत के हमीदपुर गांव में बस्ती के पास खुली देशी शराब की दुकान को बंद कराने की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में जुटी महिलाओं ने आबकारी विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन करने के बाद धरने पर बैठ गई। महिलाओं का कहना है कि जब तक दुकान बंद नहीं की जाएगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। देशी शराब की दुकान के पास महिला के साथ छेड़खानी होने पर बीते 28 मई को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर देशी शराब की दुकान को बंद करा दी गई थी। वहीं रविवार की दोपहर आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंच कर पांच दिनों से बंद देशी शराब की दुकान को पुनः खुलवा दिए। इस बात से नाराज ग्रामीणों ने आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन कर धरने पर बैठी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.