बलिया, मार्च 30 -- भरौली, हिन्दुस्तान संवाद। नरही थाना क्षेत्र के ग्राम सभा एकौनी में 15 दिन पहले देशी शराब की दुकान के पास गंभीर अवस्था में मिले हरिनारायण यादव की बक्सर के एक अस्पताल में पहुंचने पर मौत हो गई थी। इस मामले में नरही पुलिस ने मृतक के पुत्र रोशन यादव की तहरीर पर एकौनी गांव के ही सात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गयी तहरीर में रोशन ने पुलिस को बताया है कि होली के दिन खोवा नहीं पहुंचाने पर गांव के ही सात लोगों रविशंकर सिंह, उमकेश सिंह उर्फ डॉक्टर, अभिषेक सिंह उर्फ डिशू, राधेश्याम सिंह, अवनीश सिंह उर्फ विक्रांत सिंह, भीम सिंह व उमा सिंह ने घर पर आकर झगड़ा किया था। धमकी दी थी कि इसकी शिकायत पुलिस को करोगे तो जान से मार देंगे। रोशन के अनुसार घर वालों ने इसकी जानकारी डायल 112 को दी थी। इस कारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.