महाराजगंज, मई 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल क्षेत्र के एक सरकारी देशी शराब की दुकान पर नकली नोट लेकर शराब खरीदने पहुंचा एक युवक दूसरे दिन दबोचा गया है। आरोपित युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पकड़े गए युवक के पास से पांच-पांच सौ के पांच नकली नोट मिले हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई शराब की दुकान के मुनीम की तहरीर पर की है। ग्राम सिरौली थाना निचलौल निवासी अमेरिका मद्धेशिया ने बताया है कि वह सरकारी देशी शराब की एक दुकान पर मुनीम की नौकरी करता है। उसका आरोप है कि उसकी दुकान पर एक युवक बुधवार को आया और एक शीशी शराब ली। इसके बदले उसने 500 रुपये का एक नोट दिया। नोट को गौर से देखा गया तो वह नकली मिला। नोट नकली होने की बात पकड़ में आते ही युवक भाग गया। मुनीम का कहना है कि गुरुवार को वही युवक सब्जी मंडी के पास दिखाई दिया। उसे बुलाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.