अल्मोड़ा, मार्च 26 -- स्वर्गाश्रम बिनसर महादेव मंदिर क्षेत्र सोनी देवलीखेत और जालीखान में शराब की दुकानें खोलने का विरोध बुधवार को भी जारी रहा। वक्ताओं ने आबकारी विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली को आड़े हाथों लिया। यदि दुकानों के टेंडर निरस्त नहीं हुए तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। सातवें दिन क्रमिक अनशन में कृषक कृषि बागवानी और उद्यमी संगठन के महासचिव दीपक करगेती, हिमांशु आर्या सहित तमाम लोग बैठे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के शांत माहौल को खराब करने के प्रयास चल रहे हैं। जिला आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। दीपक करगेती ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है। जगह-जगह अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे अधिकारियों को जिले में तैनाती दे दी जा रही है। ताकि पहाड़ की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.