चंदौली, अप्रैल 1 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कालीमहाल सहजौर रोड और शाहकुटी वार्ड नंबर दो में सोमवार को शराब की दुकान हटाये जाने को लेकर धरना प्रदर्शन वार्डवासी किये। आरोप लगाया कि एसडीएम और सीओ के आश्वासन के बाद भी शराब की दुकान हटाने का कोई उपाय नहीं किया गया। वही खबर लिखे जाने तक देर शात तक धरना प्रदर्शन जारी रहा। कोतवाली क्षेत्र के कालीमहाल-चतुर्भुजपुर मार्ग पर सोमवार को देशी शराब की दुकान खोले जाने का विरोध दिनभर चला। इस दौरान धरना में महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। आरोप लगाया कि मंगलवार को शराब की नई दुकानें खोली जाएंगी। इस दौरान दुकान का जगह निर्धारित कर दिया गया। वही शराब की दुकान खोले जाने पर आएदिन मारपीट और महिलाओं पर छींटाकशीं होती रहती है। इसलिए शराब की दुकान मोहल्ले से हटाई जाय। इसी क्रम में शाम को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.