जौनपुर, अप्रैल 7 -- चन्दवक। थाना क्षेत्र के बीरीबारी गांव में रविवार को देशी और अंग्रेजी शराब की आवंटित दुकान खोलने के विरोध में रविवार की गांव की हरिजन औऱ राजभर बस्ती की महिलाओं ने विरोध करते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंग्रेजी दुकान को बन्द करा दिया। बीरीबारी गांव में पहले से ही देशी शराब की दुकान आवंटित होने के बाद खुली थी। अब अंग्रेजी शराब की दुकान भी खुलने की बात सुनते ही ग्रामीणों के कान खड़े हो गए। जब रविवार को दुकान खुली तो गांव की हरिजन और राजभर बस्ती की महिलाओं ने दुकान खोलने के विरोध किया। कुछ ही समय बाद पुरुष भी शामिल हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि दुकान के खुलने के बाद से ग्रामीणों का उधर से आना जाना दुश्वार हो गया है। आये दिन शराबियों द्वारा छींटाकशी और झगड़े होते रहते हैं। अंग्रेजी शराब की दुकान खुल जाने से समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.