पीलीभीत, मार्च 29 -- पहली अप्रैल से शराब की नई दुकान खोले जाने को लेकर महिलाओं ने विरोध किया था। इसको लेकर दिन नायब तहसीलदार ने आबकारी निरीक्षक और पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। महिलाओं से वार्ता की गई और उनको समझाया गया। महिलाओं को नियमानुसार की दुकान खोले जाने की बात कही गई। पहली अप्रैल से शराब की नई दुकानें संचालित होगी। इसमें अभी तक गैस गोदाम के पास दुकानें संचालित हो रही है। नई दुकान रिंगना बाबा स्थान के करीब खोले जाने की संभावना है। इसको लेकर वहां पर काम भी चल रहा है। दुकान खोले जाने की भनक पर शुक्रवार की शाम तमाम महिलाएं वहां पर पहुंच गई थी और विरोध करते हुए हंगामा काटा था। पुलिस भी मौके पर गई थी। शनिवार को इसको लेकर नायब तहसीलदार रिषी दीक्षित ने आबकारी निरीक्षक और पुलिस के साथ मौके पर जाकर जांच की। वहां मौजूद लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.