लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 11 -- मैगलगंज। मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के कल्लुआ मोती-मुरादपुर मार्ग पर बुधवार रात शराब दुकान के सेल्समैन से चार अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की घटना सामने आई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वादी परशुराम गुप्ता निवासी औरगांबाद ने पुलिस को बताया कि उनकी देशी शराब की दुकान कलुआमोती में स्थित है। दुकान का सेल्समैन शिवम कुमार पुत्र शिशुपाल रोज की तरह 10 दिसंबर की रात दुकान बंद करके बाइक से अपने घर अमरौलिया लौट रहा था। बुधवार रात करीब 10 बजे जब वह मुरादपुर मार्ग पर पहुंचा, तभी चार अज्ञात युवक मफलर से चेहरा ढके हुए सामने आ गए और उसे रोक लिया। आरोपियों ने सेल्समैन की जेब से 600 रुपये नकद, मोबाइल फोन व बाइक के टूल बॉक्स से 52,040 रुपये निकाल लिए। लूट के बाद बदमाश उसे धमक...