भदोही, नवम्बर 29 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के उगापुर-बेजवां मार्ग स्थित बेजवां शराब की दुकान के पास नाले में 35 वर्षीय अनिल कुमार गौतम नामक मजदूर का शव शनिवार की सुबह मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत का सही कारण रिपोर्ट के बाद ही पता सक सकेगा। थाना क्षेत्र के नौहरी, भैंसहटा गांव निवासी बरसाती गौतम के बेटे अनिल कुमार गौतम मजदूरी करने का काम करते हैं। काम के सिलसिले में वह शुक्रवार को घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस घर नहीं आए। इस बीच, शनिवार की सुबह उनका शव बेजवां गांव स्थित शराब की दुकान के पास सड़क किनारे नाले में नजर आया। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी स्वजनों को दी। उसके बाद कुछ ही देर बाद उगापुर पुलिस चौकी के इंचार्ज विजय सरोज एवं फिर प्रभारी निरीक्षक औराई मनोज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.