लखनऊ, नवम्बर 6 -- लखनऊ। पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के तेलीबाग रिंग रोड पर स्थित एक शराब की दुकान में गुरुवार सुबह चोरी का प्रयास किया गया। अज्ञात बदमाशों ने दुकान के दो शटर तोड़ दिए, हालांकि दुकान से कोई सामान चोरी नहीं हुआ। यह घटना पीजीआई थाना क्षेत्र में हुई। इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को गुरुवार सुबह सूचना मिली कि रिंग रोड पर राधेलाल की शराब की दुकान के शटर उठाकर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी का प्रयास किया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय तेलीबाग चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद सेल्समैन मनोज से शुरुआती जानकारी ली । सेल्समैन ने बताया कि दुकान में रखे स्टॉक और अन्य सामान की जांच की गई है। और किसी भी वस्तु की चोरी नहीं हुई है। हालांकि, शटर उठाकर चोरी करने का प्रयास स्पष्ट था। इस संबंध में पुलिस आसपास के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.