हल्द्वानी, मार्च 20 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। राज्य में शराब बंदी को लेकर गुरुवार को हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में कई संगठनों के लोगों ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि शराब युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है। इसलिए इस पर रोक लगनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने भीमताल क्षेत्र में खुलने वाली शराब की चार दुकानों का भी विरोध किया। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि हम देवभूमि में रहते हैं। यहां पर देवताओं का वास है। लेकिन यहां पर शराब की बिक्री कम करने के बजाय अधिक की जा रही है। गांव-गांव में शराब की दुकान खोली जा रही हैं। इस वजह से युवा शराब के दलदल में फंसते जा रहे हैं। युवाओं का भविष्य बचाने के लिए राज्य में शराब बंदी की जानी आवश्यक है। इस दौरान पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू ने कहा कि भीमताल क्षेत्र में भी शराब की चार दुकान खोलने की योजना है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.