चम्पावत, फरवरी 9 -- चम्पावत। जिले के चार स्थानों पर जल्द ही आबकारी विभाग की ओर से शराब की चार नई दुकानें खोली जाएंगी। जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र लाल साह ने बताया कि अप्रैल मंच, अमोड़ी, वालिक और पनार में नई दुकानें खोली जाएंगी। जिसके लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पिछले साल भी इन स्थानों पर नई दुकानों को खालने के लिए प्रक्रिया की गई थी। लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण एक भी आवेदन नही आया। जिस कारण नई दुकानों का संचालन नहीं हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...