गिरडीह, दिसम्बर 17 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी के थाना प्रभारी रंजय कुमार के नेतृत्व में तिसरी पुलिस ने मंगलवार को तिसरी थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के झरना के पास संचालित देशी शराब की अवैध भट्ठी को ध्वस्त कर दिया है। वहीं पुलिस ने देशी शराब बनाने के लिए भट्ठी के पास भारी मात्रा में रखे गए जावा और महुआ को भी नष्ट कर दिया है। बता दें कि काफी दिनों से तिसरी पुलिस लगातार अवैध शराब के कारोबार और इसकी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इधर तिसरी के थाना प्रभारी रंजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि नावाडीह गांव के झरना के पास अवैध रूप से भट्ठी संचालित कर देसी शराब बनाने और बेचने का काम किया जाता है। गुप्त सूचना के आधार पर ही थाना प्रभारी अन्य पुलिस कर्मियों के साथ नावाडीह गांव के झरना के पास जा धमके और वहां तलाशी लेने लगे। इसी क्रम में नावाडीह...