फिरोजाबाद, जनवरी 1 -- थाना अरांव के उपनिरीक्षक संजय मोतला हमराहों के साथ गश्त पर थे। अरांव में नदी के पुल के निकट एक व्यक्ति प्लास्टिक कट्टे में अवैध शराब को बिक्री के लिए ले जा रहा है। पुलिस वालों ने मौके पर दबिश दी तथा प्लास्टिक के कट्टे के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। प्लास्टिक के कट्टे में 22 टेट्रा पैक मिले।आरोपी ने अपना नाम नितिन निवासी आजमाबाद अरांव बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...