टिहरी, जून 18 -- विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। यहां पर शराब का प्रचलन नहीं होना चाहिए। शराब से एक ओर जहां संबंधित व्यक्ति को आर्थिक नुकसान होता है, वहीं शारीरिक दिक्कत के साथ ही परिवार के लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। चंबा ब्लॉक की सारज्यूला पट्टी के पांगरखाल में श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर पहुंचे विधायक ने कहा कि वह शराब के पूर्ण प्रतिबंध के पक्षधर हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में और खासकर टिहरी जिले में वैवाहिक कार्यक्रमों में कॉकटेल पार्टी का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है। कहा कि उनकी विधानसभा के जिस भी गांव में शादियों सहित अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में कॉकटेल पार्टी का बहिष्कार किया जाएगा, वह उस गांव में विकास के लिए विधायक निधि से 5 लाख की धनराशि देंगे। विधायक किशोर ने कहा कि पहाड़ों में किडनी और लीवर के मरीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.