सीवान, जनवरी 7 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय आरपीएफ पोस्ट टास्क टीम द्वारा मंगलवार को शराब कारोबार के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक गोपालगंज जिले के मांझागढ़ निवासी दिनेश महतो बताया जा रहा है। वहीं, गिरफ्तार युवक के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई करते हुए इसे जीआरपी को सौंप दिया गया है। बताया गया कि वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी व आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुबाष चंद्र यादव के निर्देशानुसार जंक्शन पर अपराधिक गतिविधि निगरानी की जा रही थी। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन नंबर 15028 गोरखपुर से चलकर सम्बलपुर को जाने वाली मौर्या एक्सप्रेस पहुंची। जांच के दौरान एक युवक को संदेह के आधार पर रोककर पूछताछ की गयी। बाद में जांच करने पर इसके पास रखे ट्रॉली बैग से शराब बरामद किया गया। कुल बरामद शराब की मात्रा 22 लीटर है। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.