जहानाबाद, मार्च 20 -- रतनी, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने शकूराबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी अभियान चलाकर पांच महिला सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम ने रतनी बाजार, मुसहरी एवं सलेमपुर मठिया गांव में छापेमारी अभियान चलाकर शराब कारोबारी सोहित चौधरी ,मुकेश चौधरी ,रूपा देवी ,हीरामणि देवी सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.