लखनऊ, फरवरी 23 -- आशियाना सेक्टर एल में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह (45) की बेटे ने ही गोली मारकर हत्या कर दी। आधा शव घर में ही ड्रम में पाया गया। हाथ-पैर गायब हैं। पुलिस ने आधा शव कब्जे में ले लिया है और आधे की तलाश कर रही है। बेटे अक्षय प्रताप सिंह को हिरासत में ले लिया है। डीसीपी का कहना है कि बेटे ने ही 20 फरवरी की रात में लाइसेंसी रायफल से गोली मारी थी। छोटी बहन कृति को किसी को सूचना न देने की धमकी दे रखी थी। घटना की जानकारी पर डीसीपी सेंट्रल, एसीपी कैंट, आशियाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच पड़ताल जारी है। मूलरूप से जालौन कोतवाली के उदयपुरा निवासी मानवेंद्र सिंह (45) आशियाना सेक्टर एल स्थित तीन मंजिला मकान में परिवार के साथ रहते थे। डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर ने बताया कि सो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.