मधुबनी, फरवरी 18 -- खजौली। खजौली थाना पुलिस ने भकुआ गांव से बीती रात 2009 के शराब कांड के दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान लुचाई पासवान एवं राजकुमार पासवान के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर एसआई राजेंद्र चौरसिया के नेतृत्व में छापेमारी कर दोनों वारंटियों को पकड़ा गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...