छपरा, अप्रैल 25 -- तरैया। स्थानीय थाना पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तरैया गांव में छापेमारी कर शराब कांड के फरार अभियुक्त अर्जुन सिंह कुशवाहा को गिरफ्तार जेल भेज दिया है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2024 से उक्त कांड में फरार चल रहा था। मारपीट में मां-बेटे समेत एक दर्जन लोग घायल तरैया। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अलग-अलग घटनाओं में हुई मारपीट में एक दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों में हरखपुरा की सुनीता देवी एवं उनके पुत्र रोहित कुमार, सरेया बसंत के रीना देवी, धर्मेन्द्र मांझी,नेवारी के रामसागर सिंह, गंडार के रूबी देवी,तथा चैनपुर के विवेक कुमार,पूजा कुमारी,राजकुमारी देवी,चम्पा देवी,सीमा देवी,सोनू कुमार शामिल हैं। उपचार रेफरल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है...