औरंगाबाद, नवम्बर 9 -- ओबरा थाना क्षेत्र के महादेवा गांव से पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि विशेष छापेमारी अभियान के दौरान दिनेश यादव, निवासी महादेवा, को गिरफ्तार किया गया। वह शराब मामले और पुलिस पर हमले के मामले में वांछित था। आरोपी के खिलाफ ओबरा और दाउदनगर थाना में मामला दर्ज है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि विशेष टीम की मदद से आरोपी को पकड़ा गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.