आरा, अक्टूबर 12 -- पीरो, संवाद सूत्र। अगिआंव बाजार थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से एक शराबी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अगिआंव बाजार थानाध्यक्ष शैलेश कुमार के अनुसार पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के करवनिया गांव में छापामारी कर राजेश सिंह को गिरफ्तार किया है। राजेश सिंह मारपीट और जानलेवा हमला करने के एक मामले में आरोपित है। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपित फरार चल रहा था। इसके अलावा पुलिस टीम ने एयार गांव में छापामारी कर भगवान मुसहर को गिरफ्तार किया है। भगवान मुसहर एक मामले में काफी दिनों से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ न्यायालय की ओर से कुर्की वारंट भी जारी किया गया है। दूसरी ओर पुलिस ने एयार गांव से ही शराब के नशे में धुत पिंटू सिंह को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष के अनुसार तीनों आरोपियों को आवश्यक ...