मेरठ, जनवरी 13 -- सरधना। नगर के मोहल्ला कस्साबान में एक युवक ने शराब के नशे में अपनी पत्नी को पहले पीटा फिर उसके ऊपर खोलता हुआ तेल उड़ेल दिया। इसमें महिला के हाथ और पांव झुलस गए। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग आए तो आरोपी फरार हो गया। परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को मामले से अवगत कराया और पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच में जुट गई थी। कोताना बागपत निवास तबस्सुम पुत्री कालू की शादी छह वर्ष पूर्व सरधना के मोहल्ला कस्साबान में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। तबस्सुम ने बताया कि शादी के बाद से कम दहेज को लेकर पति तथा ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। आरोप है कि सोमवार दोपहर उसका पति शराब पीकर घर आया। पति ने आते ही उसे गालियां दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.