अमरोहा, मार्च 18 -- शराब पीकर युवक ने भाई की टांगों पर पत्थरों से हमला कर दिया। चिकित्सक के मुताबिक पत्थरों के वार से युवक की दोनों टांग की हड्डी टूट गईं। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। नगर के मोहल्ला लाल मस्जिद निवासी फैसल के मुताबिक सोमवार को वह घर पर बैठा था। इसी दौरान उसका भाई शराब पीकर वहां आया और कहासुनी के बाद बड़ा पत्थर उठाकर उसकी टांगों पर दे मारा। फैसल बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। आरोपी भाग निकला। मां घायल बेटे को लेकर सीएचसी पहुंची। चिकित्साधीक्षक डा. ध्रुवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फैसल की दोनों टांगों की हड्डी टूट गई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर जांच व कार्रवाई की जाएगी।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.