फिरोजाबाद, फरवरी 12 -- जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में बुधवार की रात एक शराबी युवक ने जमकर हंगामा काटा। जिससे अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में बुधवार की रात उस समय अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया जब एक शराबी युवक ने डॉक्टर के अलावा स्वास्थ्य कर्मियों से शराब के नशे में अभद्रता कर दी। वहां काफी देर तक हंगामा होने लगा। जिससे मरीजों के इलाज करने में भी बाधा उत्पन्न हो गई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने सूचना पुलिस को दी। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के पूछने पर उसने अपना नाम मनोज कुमार पुत्र बृजवासी निवासी चनोरा थाना रामगढ़ बताया। उसका कहना था कि वह अपने बहनोई को देखने के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में आया था। पुलिस उसे थाने ले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.