कौशाम्बी, जनवरी 11 -- कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में शराब के लती एक बेटे ने अपनी 80 वर्षीय मां की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच-पड़ताल में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के पुराने बाजार भरवारी निवासी गुड्डू उर्फ याकूब (40 साल) शराब का लती है। रोज की तरह सोमवार की शाम को भी उसने शराब के नशे में अपनी मां आयशा (80) से किसी बात पर विवाद किया। विवाद इतना बढ़ा कि मां को बेरहमी से पीट दिया। मोहल्ले के कुछ लोगों ने घर के अंदर घुसकर महिला को बचाने की कोशिश की। मोहल्ले वालों के छुड़ाने के बाद भी शराब के लती बेटे ने घर का दरवाजा बंद कर अपनी मां को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। घटना की सूचना पर भरवारी चौकी, कोखराज थाना सहित अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी मौके पर जांच-पड़ताल को पहुंच...