बस्ती, जुलाई 19 -- महादेवा, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज थानाक्षेत्र के हलुआपार गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में जलने से मौत हो गई। घटना का कारण दंपति के बीच का विवाद बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। लालगंज थानाक्षेत्र के हलुआपार गांव में पूनम पत्नी किशन कुमार गौतम का घर है। बताया जाता है कि यह दोनों एक विवाह समारोह में भाग लेने के लिए मुंबई से अपने गांव हलुआपार पर आए। आरोप है कि गुरुवार की देर रात लगभग 11 बजे किशन शराब के नशे में अपने घर आया। इस पर पत्नी पूनम ने शराब पीने से मना किया। इसी बात को लेकर पति और पत्नी में विवाद होने लगा। यह विवाद काफी बढ़ गया। परिजनों के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने के बाद इनके कमरे से धुंआ निकलने लगा। यह देखकर लोगों ने शोर मचाया। लोगों ने ...