हमीरपुर, नवम्बर 20 -- बिवांर। उमरी गांव की सपना पुत्री जंग बहादुर सिंह की शादी 14 साल पहले थाना सुमेरपुर के कैथी गांव के विपिन उर्फ वीरेंद्र सिंह के साथ हुई थी। पति शराब पीने का लती है। नशे में आयेदिन महिला के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करता चला आ रहा है। पति के उत्पीड़न से आहत आकर महिला ने फोन से अपने मायका में जानकारी दी थी। पिता जाकर उसको मायका ले आया था। दो माह से महिला मायका में शरण लिए हुए हैं। गुरुवार को शराब के नशे में पति उसके मायका में आ गया। महिला के साथ अभद्रता करते हुए घर में हंगामा मचाते हुए उसके साथ मारपीट की। इसके बाद मोहालवासियों से अभद्रता करने लगा। महिला ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे थाने पहुंचा दिया। पिता के साथ थाने पहुंचकर महिला ने पति के खिलाफ तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.