सासाराम, जुलाई 4 -- बिहार के सासाराम के नटवार थाना क्षेत्र के बलिया गांव में एक अधेड़ महिला की उसके ही पति द्वारा जहर देकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार को लगभग नौ बजे के आसपास की बताई जाती है। घटना की वजह पति-पत्नी विवाद बताया जाता है। मृतका बलियां गांव निवासी बिनोद राय की लगभग 45 वर्षीय पत्नी किरण देवी है। बेटी के बयान पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय स्तर से घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है। वहीं आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपित के घर से एक देशी कट्टा व एक कारतूस भी बरामद किया है। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.