मुरादाबाद, फरवरी 1 -- क्षेत्र की महिला ने अपने पति पर शराब के नशे में आए दिन मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनका पति नशे का आदी है और घर खर्च के लिए कोई पैसा नहीं देता। आरोप है कि वह घर में रखा सामान बेच देता है और आए दिन घर में तोड़फोड़ करता रहता है। पीड़िता ने बताया कि 31 जनवरी की रात करीब सात बजे पति शराब के नशे में घर आये और आते ही गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी पति ने लात-घूंसों से मारपीट की और पीड़िता का सिर दीवार में मार दिया, जिससे वह घायल हो गई। शोर मचाने पर आरोपी ने कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने शराबी पति से अपनी जान का खतरा बताया है। पीड़िता ने कोत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.