कुशीनगर, मई 22 -- खड्डा (कुशीनगर), हिन्दुस्तान टीम। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गंगवाछापर में वुधवार की रात शराबी भाई ने अपनी शादीशुदा बहन पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गया। एक सप्ताह पूर्व वह अपने पिता पर भी बांका से हमला कर चुका है। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हरिकिशन चौहान की पुत्री अंजनी (26) वर्ष की शादी कोटिलवा निवासी पतरू चौहान से हुई है। बड़े भाई विशाल की दो दिन पूर्व सड़क हादसे में मौत के बाद वह मायके आई थी। परिजनों के अनुसार वुधवार की रात लगभग 10 बजे उसका भाई रामसमुझ चौहान शराब के नशे में घर आया और अपने पिता से किसी बात को लेकर भिड़ गया। अंजनी बचाव करने गई तो उसने बहन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों के शोर मचाने पर मौके पर जुटे लोगों ने उसे सामुदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.