बरेली, दिसम्बर 18 -- फरीदपुर। शराब के नशे में धुत युवक ने पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फरीदपुर थाने की पीआरवी 171 के कांस्टेबल रतनकुमार, चालक यशवीर मंगलवार शाम 8:13 बजे सूचना पर बिलहरा गांव पहुंचे थे। गांव में शराब के नशे में धुत सुमित अपनी मां के साथ मारपीट कर रहा था। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने कांस्टेबल रतन कुमार और चालक यशवीर पर हमला कर दिया। उसने पुलिस कर्मियों से मारपीट की। पुलिसकर्मियों ने थाना पुलिस को सूचना दी। इस पर थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी सुमित को हिरासत में ले लिया। पुलिस उसे थाने ले गई। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि कांस्टेबल रतनकुमार की तहरीर पर आरोपी सुमित ...