छपरा, सितम्बर 13 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के उसुरी कला नट टोली से पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं धंधेबाज पुलिस टीम को देखकर फरार हो गया। गिरफ्तार पियक्कड़ हंकारपुर गांव का राकेश कुमार बताया जाता है। वहीं पुलिस टीम के द्वारा 50 लीटर सास का बिनष्टिकरण किया गया। पुलिस टीम में अपर थानाध्यक्ष संग्राम सिंह, एसआई संजय कुमार शर्मा, एसआई रत्नेश्वर प्रसाद के साथ पुलिस बल थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...