सीवान, अगस्त 12 -- नौतन, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुन्दरपुर गांव में शराब के नशे धूत एक शराबी को हंगामा मचाने के दौरान उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। लोंगो ने उसे समझाने का काफी प्रयास किया। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने हंगामा कर रहे शराबी को पकड़कर मेडिकल जांच कराई। जिस दौरान शराब पीने की पुष्टि हुई। प्रभारी थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराबी सुन्दरपुर गांव का दुर्गा यादव है। जिसके ऊपर उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर सोमवार को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...