फतेहपुर, दिसम्बर 15 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र के तेजीपुर गांव में नवजात के मूर शांति संस्कार में शराब नशे में बहन की ससुराल पहुंचे युवक ने घर में जमकर हंगामा करते हुए अपनी ही बहन की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में वह बेहोश हो गई, जिसे पुलिस ने सीएचसी बिंदकी भेजा। तेजीपुर गांव निवासी रामखेलाव के बच्चे का मूर शांत संस्कार रविवार को था। सभी रस्में पूरी होने के बाद शाम को रिश्तेदार घर पर मौजूद थे और खाना-पीना चल रहा था। इसी दौरान आमंत्रित जसपुरा बांदा निवासी साला शराब के नशे में अपने साथियों के साथ पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। जब उसकी बहन विनीता ने गाली-गलौज का विरोध किया तो उसने घर के दरवाजे तोड़ डाले और विनीता को जमकर पीटा। विनीता मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को शांत कराया। थाना प्रभारी धनंजय सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.